Idea लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Idea लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 अगस्त 2009

Gift Ideas

It is always feels great if anyone love the gift you brought .The Gift idea and choice depends on the relation ,age,gender and intimacy with that person.We always try to give better gifts.Here r some ideas .
Expensive Electronics(I-pod/Camera/External hard drive/DVD/pendrives/Watches) Encyclopedias Softwares Digital frame Jewellary (Diamond,Gold) Bed Sheet Set

Economic --Flower Vase, Sofa cover, Purse/wallet , Soft toys

Game Ideas

  • Passing the passer.

  • See and remember the things.
  • Musical chair.
  • Do this(Like Saree/tie/Gift wrap/Knit/Paste/Cut) in Specific time.
  • Write the steps to do anything(Like Teaching/Washing/Cooking a dish/Eating a specific dish/Getting ready for the school)
  • Race(Jalebi/pakora/balloon/Lemon)
  • Paper Fold dance
  • Match a pair
  • Put Bindi at right place (cover the eyes)
  • Write Favourite of spouse .
  • Fill Su DuKu in the given time.
  • Make a thing with the things provided in a given duration.
  • Write the movies of given couple(Like SRK-Kajol,SRK-Rani,Amitabh-Rekha.Abhishek-ash,Salman-Rani,Akshay-Raveena etc)
  • Who has this(like comb/lipstick/coin/rupee/coupon/pill/hairpin/bandage/bam) in a purse/pocket.
  • Write as many popular movie abbreviation(Like DDLJ,KKHH,QSQT)
  • Write Capital of the countries
  • Write the 10 states of India.
  • Write 10 Character from Ramayana/Mahabharat/Cartoon series.
  • Write the name of 10 reality shows/serial start with specific letter.
  • Write 5 largest/shortest/smallest/longest places in world/India.
  • Write Holy book of 10 religion.
  • Write the english name of spices/fruits/vegetables/trees/kitchen things

दमकता चेहरा

1खानपान का तौर तरीका भी रूप लावण्य को प्रभावित करता है। इसके लिए आवश्यक है कि सुबह के नाश्ते में तली हुई चीजों का सेवन न करके, दूध, दही, अंडा, लस्सी या अंकुरित अनाज को सम्मिलित करें।
2. मौसमी फल, सब्जियों को नाश्ते में सम्मिलित करें। लौकी के रस में, तुलसी, पुदीना और पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। गुनगुने पानी में नीबू का रस मिला कर पिएं। इससे रंग-रूप में तो निखार आएगा ही, शरीर भी छरहरा बनेगा।
3. खीरे का रायता बनाते वक्त थोडा सा कसा हुआ खीरा निकाल लें। उसे आंखों पर कुछ देर रखने से आंखों को आराम मिलेगा और काले घेरे भी दूर होंगे।
4. चेहरे के निखार के लिए गाजर, खीरे, टमाटर या संतरे के रस को लगाया जाए तो यह त्वचा के लिए उत्कृष्ट टॉनिक के समान काम करेगा और इससे चेहरे की कांति भी बनी रहेगी।
5. केले या पपीते के गूदे को मसल कर शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह कुदरती मॉस्चराइजर का काम करता है।
6. बथुआ उबालने के बाद उसके बचे हुए पानी को फेंकने के बजाय, उससे हाथ धोया जाए तो वे मुलायम बने रहते हैं।
7. चावल के मांड से हाथ धोने पर, हाथों की नमी बनी रहती है।
8. मूली का रस चेहरे की झाइयां समाप्त करता है।
9.
10. दही में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा की टैनिंग दूर करता है।
11. नीबू के छिलकों पर थोडी चीनी डालकर नाखूनों या एडियों पर रगडने से त्वचा का कालापन हट जाता है।
12. अधिक तेज धूप में आने-जाने से यदि आपकी त्वचा झुलस गई हो तो दो चम्मच टमाटर के रस में, चार चम्मच छाछ मिलाकर लगाएं। लाभ होगा।
13. सांवली त्वचा के लिए चिरौंजी दाना को रात भर दूध में भिगोकर रखें। सुबह पीसकर उसमें हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद धो लें। चेहरे की खुश्की दूर होगी और निखार भी आएगा।
14. पुदीने की चटनी बनाते समय पुदीने की पत्तियों को पीस कर एक चम्मच अलग रख लें। फिर उसमें चंदन का तेल, घिसी हुई जायफल और कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद धो लें। मुंहासों के उपचार के लिए यह उपाय सबसे बेहतरीन है।
15. एक चम्मच चने की दाल को दूध में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह पीस कर इसमें हल्दी, मलाई और दो-चार बूंद गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर हलके हाथों से मलकर छुडाएं। आधे घंटे बाद धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए प्रभावी उबटन है।
16. चेहरे के दाग-धब्बे, त्वचा का सूखापन और झुर्रियां दूर करने के लिए मेथी के पत्तों को पीस कर चेहरे पर पांच मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें।
17. बढती आयु या अधिक मेकअप की वजह से यदि रोमछिद्र बडे हो गए हों तो नीबू का रस कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
18. कील मुंहासे, दाग या चेहरे पर निशान लंबे समय तक नारियल पानी लगाने से मिट जाते हैं। यदि नारियल पानी उपलब्ध न हो तो दूध में बताशा भिगोकर या पानी में मिश्री भिगोकर चेहरे पर लगाएं। धीरे-धीरे दाग धब्बे दूर होंगे।
19। चेहरे की रंगत निखारने के लिए आंवले के चूर्ण को दाल या सब्जी में अमचूर के स्थान पर डाल कर खाएं। भोजन के बाद आंवले के चूर्ण को फांक लें। इससे खून साफ होता है, त्वचा में निखार आता है।
20त्वचा मुख्यतया पांच प्रकार की होती है- सामान्य, रूखी, तैलीय, मिश्रित और संवेदनशील त्वचा। त्वचा की देखभाल त्वचा इसके प्रकार पर ही निर्भर करती है।


सामान्य त्वचा ऐसी त्वचा पर आकर्षण, ताजगी और लालिमा होती है। उसमें ब्लैकहेड्स या खुले रोम छिद्र नहीं पाए जाते। यह साफ-सुथरे बंद रोमछिद्र वाली होती है। यह त्वचा न तो ज्यादा तैलीय होती है और न ही रूखी। न ही इस पर तेल जैसा कुछ चमकता है।
1. दो स्ट्रॉबेरी का गूदा निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर एक पका केला छील कर मैश कर लें। दोनों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरे को गीला करके हलके हाथों से मलें फिर धीरे-धीरे धोएं।
2. अधिक पके हुए पपीते का दो टेबल स्पून मैश किया हुआ गूदा लें। उसमें छिला व मसला हुआ आधा सेब और थोडा आमंड ऑयल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और दस मिनट के लिए छोड दें। हलके गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।


तैलीय त्वचा चिकनी और चमकदार लगती है। इस पर मुंहासे और ब्लैक हेड्स जल्दी निकलते हैं। ऐसी त्वचा पर खुले और बडे रोमछिद्र आसानी से नजर आ जाते हैं। ऐसी त्वचा पर मेकअप अधिक देर तक नहीं टिकता।
1.अपने चेहरे व गर्दन को दिन में तीन बार साफ करें।
2.सिबेसिअस ग्लैंड से निकलने वाले तेल को नियंत्रित करने के लिए चेहरे को दिन में तीन बार साफ करें। नाक, गाल व माथे पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इन जगहों पर चिकनापन ज्यादा नजर आता है।
3. एक टेबल स्पून मुलतानी मिट्टी, एक टेबल स्पून ओटमील व आधा टी स्पून आमंड पेस्ट मिला कर पेस्ट बना लें।
4. एक अंडे की सफेदी को फेंट कर आंखों का हिस्सा छोडकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा में खिंचाव लाता है और त्वचा के खुले छिद्रों को बंद करता है।
5. दोटेबल स्पून दही में एक टेबल स्पून ओटमील, हलकी फेंटी हुई एक अंडे की सफेदी और एक टी स्पून नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। यह अतिरिक्त तेल को कम करता है। दाग-धब्बों को दूर करता है और पीएच लेवल को पुन: संतुलित करता है।


रूखी त्वचा पर खिंचाव महसूस होता है। यह त्वचा पतली होती है, जिसके छिद्र हलके नजर आते हैं। इस त्वचा में जलन, खुजलाहट और पपडियां उतरने की आशंका ज्यादा रहती है। मौसम का प्रभाव भी सबसे पहले इसी त्वचा पर पडता है। ऐसी त्वचा की उचित देखभाल न की जाए तो झुर्रियां जल्दी ही नजर आने लगती है।
1.एवोकाडो को मसल कर उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच फेंटी हुई क्रीम मिलाएं या घर पर बना दही मिलाएं। पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड दें, फिर ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें। एवोकाडो में त्वचा को पोषण प्रदान करने के लिए जरूरी वसा, विटमिन ए, बी, डी और थोडा विटामिन ई होता है। अगर आप इस मास्क में शहद मिलाती हैं तो यह त्वचा की नमी को बरकरार रखने का काम करता है।
2. दो टेबल स्पून दूध और आधा टेबल स्पून शहद में एक अंडे की जर्दी मिलाएं। इसे आंखों का हिस्सा छोडकर चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इसके अलावा अपने आहार में अंडा, सेब, क्रीम, खीरा, दूध और शहद शामिल करें।
3. दो टेबल स्पून आडू को मसल कर उसमें दो टी स्पून शहद और एक टी स्पून आमंड ऑयल अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर दस-पंद्रह मिनट के लिए छोड दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
4.आडू में विटमिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो रूखी त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ कोमल और आकर्षक बनाता है।
5. एक पका केला छीलकर मसल लें। फिर चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड दें। चेहरा धोने से पहले ठंडा पानी हाथ में लेकर चेहरे को हलके हाथों से मलें फिर धीरे-धीरे धोएं। केले में अमीनो एसिड, विटमिन और मिनरल जैसे- आयरन, मैग्नीशियम होता है, जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे कोमल बनाते हैं।